मुंबई,11 जुलाई 2026 को आर के पब्लिकेशन तथा नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई मराठी पत्रकार संघ के सभागार में डॉ अरुण प्रकाश मिश्र 'अनुरागी' द्वारा लिखित नाटक 'हैलो कामिनी' एंव 'हुस्न का जादू ' गीत संग्रह का विमोचन एंव काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि यशपाल सिंह 'यश' ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में लेखक एवं अभिनेता अरुण शेखर, एसआईईएस महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश पाठक तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता नंदकिशोर पंत उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक पर वक्तव्य रखते हुए लेखक की लेखनी की सराहना करते हुए गीत संग्रह हुस्न का जादू एवं नाटक हैलो कामिनी को आज के दौर की रचना बताया और लेखक को अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह हैरान ने तथा अतिथियों के प्रति आर के पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार ने आभार ज्ञापन किया।
पुस्तक विमोचन पश्चात दूसरे सत्र में विनय शर्मा दीप के संचालन में कविगोष्ठी का शुभारंभ किया गया , जिसमें प्रसिद्ध कवि नंदलाल क्षितिज, शिव दत्त अक्स, रामस्वरूप साहू, रवि यादव, राजीव मिश्र, बीनू त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, नामदार राही, सतेन्द्र मोहन शर्मा (जयपुर), शारदा प्रसाद दुबे अल्हड़ असरदार, सूर्यकांत शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, मनोज उरई, त्रिलोचन सिंह अरोरा, सहित प्रमुख कवियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में शहर के साहित्यप्रेमी
फतेह बहादुर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी,राजकुमार प्रसाद, रविन्द्र कुमार शर्मा दीप, आलोक कुमार मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, आत्मिक श्रीधर मिश्र, महेंद्र मिश्र, प्रभा शंकर शुक्ल, अश्विनी कुमार दुबे, विनय सिंह विनम्र, पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, यशपाल शर्मा, बीनू त्रिपाठी, गीता बिंद्राणी, रामजीत गुप्ता, नामदार राही, गंगाशरण सिंह, डॉ शारदा प्रसाद दुबे, सदाशिव चतुर्वेदी मधुर आदि गणमान्य उपस्थित थे।
0 Comments