अज्ञात कारणों से लगी आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख | Khabare Purvanchal

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में मंगलवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गांव निवासी सुदामा कांत तिवारी की गेहूं के खेत में आग लग गयी। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गंगादीन तिवारी, राजबली तिवारी, गनेश तिवारी, पलकधारी, तिलकधारी, सूबेदार, रामनाथ तिवारी, भूपेन्द्र यादव, अंगद यादव, भोला यादव, पप्पू यादव, मगरु यादव समेत दर्जनों किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मुख्यालय से अग्नि शमन दल के आने पर ही आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का जायजा लिया।

Khabare Purvanchal - खबरें पूर्वांचल

Post a Comment

0 Comments