प्रवीण कुमार मिश्र बने दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष | Khabare Purvanchal

जौनपुर। जनपद के ग्राम जंगीपुर कला के मूल निवासी एवं उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के पीआरओ प्रवीण कुमार मिश्रा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान अटल जी एवं स्व. भण्डारी जी के सपनों को पूरा करने के लिये, पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा को भारत की मूल विचारधारा के रूप में प्रतिपादित करने हेतु स्थापित किया गया था। 


दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान लखनऊ मुख्यालय पर प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विगत एक वर्ष से रिक्त अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। बैठक में चुनाव अधिकारी संजय चौधरी नियुक्त किये गये। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु प्रस्ताव मांगे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार मिश्र को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। श्री मिश्र ने कहा कि मैं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिष्ठा के अनुरूप इस संस्था के मान सम्मान को पुर्नस्थापित करने हेतु संकल्पबद्ध हूँ।

Post a Comment

0 Comments