सांसद गोपाल शेट्टी के मिशन 5000 को कामयाब बनाने में जुटे राम यादवअब तक जमा हो चुके हैं 3000 बोतल रक्त |Khabare Purvanchal

मुंबई: उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के मिशन 5000 को कामयाब बनाने की दिशा में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज दहिसर विधानसभा के वार्ड क्रमांक एक में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा झोपड़पट्टी जनता मोर्चा की सचिव रेखा राम यादव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गणपति पाटिल नगर स्थित सी पी गोयंका स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। 
मुंबई में रक्त की कमी को देखते हुए सांसद गोपाल शेट्टी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ सामाजिक संगठनों से भी मिशन 5000 के तहत 5000 बोतल रक्त, दान करने की अपील की है। 5 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस को पूर्व संध्या से प्रारंभ मिशन 5000 में अब तक करीब 3000 बोतल रक्त जमा कर लिया गया है। राम यादव तथा रेखा यादव द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में सांसद गोपाल शेट्टी ,आमदर मनीषा चौधरी ,रघुनाथ कुलकर्णी ,गणेश खडकर , अरविंद यादव,महेश गौड,विनोद शास्त्री,सभयराज यादव,राकेश यादव,सूरज पांडे,दिनेश यादव, पलटन गुप्ता, हरिकेश यादव,रमेश गौड,मनोज गुप्ता,महिला कार्यकरता नितु विश्व्कर्मा ,भारती सरोज, रिना यादव,ममता उपाध्यक्ष,सरोज साह,सुमन मिश्रा का समावेश रहा। सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक राम यादव तथा रेखा यादव को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments