कुलपति प्रो रामसजन पाण्डेय के निधन से शोक की लहर |Khabare Purvanchal

मुंबई : भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के मंत्री डाॅक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष और मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के माननीय कुलपति प्रोफेसर रामसजन पांडेय को कोरोना ने हमसे छीन लिया।कुलपति महोदय बड़े ही सहृदय व्यक्ति और मध्यकालीन कविता के अधिकारी विद्वान थे। आप गत वर्ष मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के एक सत्र के अध्यक्ष रहे। 
आपके परलोक गमन से एक अत्यंत आत्मीय विद्वान और अवध का योद्धा हमसे बिछुड़ गया है। गौरतलब है कि आज ही अपने पोते के रूप में आपका पुनर्जन्म भी हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और आपके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। परम श्रद्धेय कुलपति के आकस्मिक निधन से अखिल भारतीय साहित्य परिषद के समस्त पदाधिकारी के साथ-साथ मुंबई की साहित्यिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे,संगीत साहित्य मंच ठाणे,हृदयागंन साहित्य संस्था, अखिल भारतीय साहित्य संस्था,अग्निशिखा साहित्य मंच,राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ, राष्ट्रीय कवि संगम,काव्यसृजन, काव्यकुंज आदि ने दुख व्यक्त किया और साहित्यिक संस्था मुंबई के प्रचार-प्रसार मंत्री,कवि विनय शर्मा दीप ने उक्त देवतुल्य महान आत्मा की शांति हेतु सभी को अवगत कर,दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments