मुंबई: हिंदी भाषी समाज के अग्रणी समाजसेवी तथा उद्योगपति मूलचंद शुक्ल का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। स्व. मूलचंद शुक्ल अनेक धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। भारतीय सद विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने मूलचंद शुक्ल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को गहरा आघात लगा है। स्व मूलचंद शुक्ल बहुत ही उदार और साहसी व्यक्ति रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
0 Comments