ठाणे शिवसेना के नेता गुलाब दुबे ने दी कोरोना को मात : शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर वापस : शुभचिंतको का माना आभार |Khabare Purvanchal

मुंबई (सवांददाता। कोरोना महामारी को मात देकर ठाणे शहर के शिवसेना नेता गुलाब दुबे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापस आ गए है। वह गत 26 अप्रैल 2021 को ठाणे के एक हॉस्पीटल में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर भर्ती हुए थे ,जहा से उपचारोपरांत 30 अप्रैल को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब वह अपने घर पर स्वस्थ है।

शिवसेना राष्ट्रीय संघटक गुलाब दुबे शिवसेना में एक लोकप्रिय एवं श्रेष्ठ उत्तर भारतीय चेहरा माने जाते है तथा स्थानीय जनो में भी वह नेक,ईमानदार,एवं सामाजिक सरोकार वाले नेता के रूप में लोकप्रिय है। यही कारण है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनेक गणमान्य नागरिको ने उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थनाए कि है।एवं उत्तम स्वास्थ की शुभकामनाएं प्रदान की है। उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करने वालो में प्रमुख रूप से दयाशंकर त्रिपाठी ,अछैबर तिवारी ,सुरेंद्र मिश्र (अध्यक्ष-राघवेंद्र सेवा मंच),सुरेंद्र उपाध्याय ,सुप्रसिद्ध गायिका -अंजू उपाध्याय ,अमृत जय प्रकाश तिवारी, बबलु शुक्ला,मनोज मिश्रा ,धर्मेंद्र कुमार दुबे इत्यादि सहित अन्य सुधिजन रहे है ,जिनके प्रेम ,आशीर्वाद एवं शुभकामनाओ से उन्हें शीघ्र स्वास्थ लाभ प्राप्त हुआ है। शिवसेना राष्ट्रीय संघटक गुलाब दुबे ने समस्त शुभचिंतको को धन्यवाद दिया है एवं आभार व्यक्त किया हैं।

Post a Comment

0 Comments