नवनियुक्त अतिरिक्त मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल का सत्कार |Khabare Purvanchal

भायंदर : महानगरपालिका के नवनियुक्त अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार म्हसाल का सत्कार भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक रोहिदास पाटिल, मदन उदित नारायण सिंह, मनपा प्रभाग समिति की सभापति मीना यशवंत कांगणेे तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय द्वारा किया गया। विजय कुमार म्हसाल इससे पूर्व भी मीरा-भायंदर महानगरपालिका में उपायुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं।
 वर्तमान में वे ठाणे महानगरपालिका में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, जहां से उनकी पदोन्नति मीरा-भायंदर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर की गई है। नवनियुक्त अतिरिक्त मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने मनपा आयुक्त दिलीप ढोले के नेतृत्व में शहर की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments