महादेव माँ पार्वती मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन | Khabare Purvanchal

जौनपुर : बरसठी बैरिपट्टी गांव में आलमगंज रसुलहा मार्ग पर 16.अगस्त को महादेव मंदिर, का भूमि पूजन पण्डित रंजीत महराज, पुरोहित गौतम शुक्ला जी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर का भूमि पूजन किया गया। प्रकांड पण्डित महाराज के सानिध्य में प्रमुख यजमान श्री महानन्द दुबे,
श्री अवधनारायण दुबे सबऊ दुबे, दशरथ दुबे बैरिपट्टी गांव के बहुत से प्रमुख लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। गांव के निवासी चंद्रकांत दुबे का कहना है कि ये भगवान महादेव की इच्छा है यहाँ पर रखी महादेव देवी पार्वती जी की मूर्ति सैकड़ों साल पुरानी है, उनके पूर्वज को भी पता नहीं, कि गाँव के निकट भव्य महादेव मंदिर बनाया जाएगा।
महादेव के अनन्य भक्त गाँव के कार्यक्रम के सहयोगी सभी गणमान्य लोग अशोक दुबे, सूरजु दुबे, त्रिभुवन दुबे,राहुल दुबे, मुन्ना दुबे, गिरीस दुबे, दीपनारायण दुबे,प्रवीण दुबे, नन्हे दुबे,बिजय प्रकाश दुबे, सुनील दुबे ,रंजन दुबे, तारकेश्वर दुबे, दिनेश दुबे अन्य समस्त ग्रामवासीलोग मंदिर निर्माण को लेकर अत्यंत उत्साहित है। उनका कहना था कि ये सब बाबा की इच्छा से ही हो रहा है। वहीं भक्तों में महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक मंदिर में वे देवी पार्वती और भगवान भोलेनाथ की ही पूजा करते आ रहे हैं। बाबा की आराधना भी कर पाएंगे।

धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यो को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। ताकि मंदिर के माध्यम से सेवा कार्य भी होते रहे। जैसे-जैसे समाज गाँव का सहयोग मिलता रहेगा मंदिर निर्माण का कार्य भी होता रहेगा। समाज गाँव के सहयोग से ही मंदिर निर्माण का कार्य दु्रत गति से किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments