मुंबई। उत्तर भारतीय मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने तथा उनके साथ पारंपरिक रिश्ते को और मजबूत करने की दिशा में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा शनिवार की शाम को मागाठाणे विधानसभा में चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग शामिल हुए। मंच पर उपस्थित लोगों में उत्तर मुंबईके सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई के महामंत्री संजय उपाध्याय, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव, ब्रह्मदेव तिवारी, आदित्य दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सुंदर आयोजन के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के मागाठाणे विधानसभा अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा को धन्यवाद दिया गया।
0 Comments