मुंबई। कभी भारतीय सैनिकों का तो कभी पुलिस का और अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करके समाजवादी पार्टी ने साबित कर दिया है कि उसके लिए राष्ट्र की एकता ,अखंडता और गौरव का कोई मायने नहीं। समाजवादी पार्टी के सांसद शकीकुर्रहमान बर्क ने, अपनी ही बहन बेटियों की इज्जत लूटनेवाले और अपने ही देश के निर्दोष लोगों का कत्लेआम करने वाले तालिबानियों की तुलना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से करके समाजवादी पार्टी की मानसिकता और सोच को उजागर कर दिया है।
उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने समाजवादी पार्टी सांसद के खिलाफ दर्ज किए गए देशद्रोह केस का स्वागत करते हुए कहा कि भारत माता को विदेशी आक्रांता से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करनेवाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तालिबानियों से तुलना करके समाजवादी पार्टी ने साबित कर दिया है कि उसके लिए राष्ट्र और राष्ट्र के अभिमान का कोई मूल्य नहीं है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अखिलेश सिंह की चुप्पी,शकीकुर्रहमान बर्क के बयान की पुष्टि कर रहा है।
0 Comments