मुंबई। नवंबर माह में आयोजित होने जा रहे विश्व आपदा निवारण विश्व कल्याण महाअनुष्ठान की कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन शनिवार को राज भवन में महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों हुआ। कार्यक्रम की प्रमुख आयोजिका साध्वी सरस्वती देवी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडेय, चिराग गुप्ता, आरडी यादव, गऊ भारत भारती के संपादक संजय अमान, रमाकांत मिश्रा आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के विश्व कल्याण के लिए यज्ञ और अनुष्ठान होते रहने चाहिए। मैं साध्वी सरस्वती को उनके कार्यक्रम के लिए ढेरो शुभकामनाएं देता हूं। गौरतलब हो कि कोरोना महामारी से उत्पन्न विपदाओं से मानव समाज को उबारने के लिए विश्व में पहली बार विश्वकल्याण तथा समाज कल्याण व विश्व आपदा निवारण हेतु परमपूज्या साध्वी सरस्वती जी के पावन सानिध्य में एक महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह महायज्ञ विश्वकल्याण हेतु 5,100 श्री यंत्रों के महाअनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठित 11 लाख मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित श्री यंत्र होंगे, जो 21 ब्राह्मणों द्वारा सिद्ध होंगे, जिन्हे समाज के लोगों को दिया जाएगा।
0 Comments