संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन सम्पन्न | Khabare Purvanchal

नालासोपारा (संवाददाता) पालघर जिले के नालासोपारा शहर में लगभग पच्चीस वर्षों से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन राघवेन्द्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नालासोपारा पूर्व के मंसूरी अपार्टमेंट में राघवेन्द्र सेवा मंच के मुख्य कार्यालय पर होता आ रहा है। 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार को गायक कृष्णा तिवारी अजय मिश्र ,,परदेसी,, राम अनुज पाठक, बिपिन तिवारी के द्वारा किया गया और कृष्णा तिवारी,आनंद मिश्र, शेषमणि दुबे का जन्मदिन रामनामी और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ देकर मनाया गया सुंदर कांड पाठ के कार्यक्रम में आये सभी राम भक्तो ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी राघवेंद्र सेवा मंच के पदाधिकारियो में महासचिव दीनानाथ दुबे प्रचार मंत्री जय प्रकाश तिवारी ,नागेन्द्र मिश्रा,वीरेन्द्र कुमार चौबे, जितेंद्र मिश्र , राजेश मिश्रा , मोहन मिश्र ,शेषमणि दुबे अरविंद दुबे ,शुभम दुबे ,चंद्रप्रकाश पाण्डे ,आनंद मिश्र , वेदप्रकाश दुबे , नीलेश तिवारी, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती उषा तिवारी पूजाराज सिंह पत्रकार प्रेम चौबे समाज सेवी राजेश तिवारी आदि राम भक्तो की उपस्थिति रही।राघवेंद्र सेवा मंच के प्रमुख सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी रामभक्तो का आभार व्यक्त करते हुए भगवान राम के जयघोष के साथ सुंदर कांड पाठ व भजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Post a Comment

0 Comments