मुंबई मनपा शिक्षण विभाग में ऑनलाइन शिक्षक दिवस कार्यक्रम संपन्न | Khabare Purvanchal

मुंबई। बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग अंतर्गत एफ एवं जी उत्तर विभाग में डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन जन्मदिन के अवसर पर शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी तथा उप शिक्षणाधिकारी संजीवनी कापसे के मार्गदर्शन में ऑनलाइन शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे ने विभाग निरीक्षक जगदीश एन. गायकवाड तथा कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली की उपस्थिति में किया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर ऑनलाइन माल्यार्पण किया गया । 
शिक्षक पवन कुमार शुक्ल ने गुरु वंदना तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात तंत्रस्नेही शिक्षक अरविंद गुप्ता ने ऑनलाइन शिक्षक गीत प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय -स्वागत / कार्यक्रम की प्रस्ताविकी मुख्याध्यापक विनोद्कुमार मिश्र तथा पंचदेव मौर्या ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एफ-एन तथा जी -एन वार्ड से शिक्षक दिवस के अवसर पर कोविड काल में शिक्षक की भूमिका, डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन के श्रेष्ठ शिक्षकीय कार्य तथा शिक्षक की उपादेयता, राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का योगदान इत्यादि विषयों पर दोनों वार्ड से 25 विद्यार्थी तथा मुख्याध्यापक/ शिक्षक के रूप में श्रीमती लीलावती सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, विश्वनाथ तिवारी, नागेन्द्रनाथ यादव , लल्लन यादव, अजय कुमार पाल, अरविंद सिंह योगेश धानके, सोनी गज्जलवार सहित शिक्षा तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिक्षक दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में अपने मंतव्य तथा काव्य पाठ प्रस्तुत किए। गुणवंत शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन कार्यक्रम में पुष्प गुच्छ तथा लाल गुलाब प्रदान कर उनका सत्कार- सम्मान तथा गुणगौरव किया गया। शिक्षक दिवस ऑनलाइन कार्यक्रम में विद्यार्थियो सहित कुल 188 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन का नियोजन श्रीमती लीलावती सिंह सहित वार्ड के सभी मुख्याध्यापक/ इंचार्ज शिक्षकों के सौजन्य से संपन्न किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम का तंत्र स्नेही क्रियान्वयन शिक्षक -आलोक प्रताप सिंह, अरविंद गुप्ता, कुशल वर्तक तथा राजन राठोड ने किया। जबकि सूत्र संचालन का कार्य शिक्षक - हवलदार सिंह तथा उपेन्द्र प्रताप राय ने सम्पन्न किया। आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापिका पुष्पा कोली ने अतिशय विनम्रता पूर्वक व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments