जौनपुर (उ.प्र.) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मछलीशहर जनपद ईकाई के भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन' हाल ही में संपन्न हुआ है, जिसमें परसथ निवासी पंकज पाठक का चयन एवं नियुक्ति महामंत्री के पद पर हुई है।
भाजपा युवामोर्चा जनपद मछलीशहर के जिला अध्यक्ष -अखिल प्रताप सिंह ने उक्त नियुक्ति उनकी पार्टी एवं सामाजिक सेवाओं के परिप्रेक्ष्य में की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि पंकज पाठक अपने पद व गरिमा का उत्तर दायित्व निर्वहन करते हुए, क्षेत्र में भाजपा की लोकप्रियता में वृद्धि करने का सफल प्रयास करेंगे !
0 Comments