मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के पाली हिल, बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर 5 दिनों के लिए स्थापित किए गए गणपति बप्पा का आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दर्शन किया।
गणपति बप्पा का दर्शन करने वालों में भाजपा के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजहंस सिंह उत्तर मध्य मुंबई के जिलाध्यक्ष शुषम सावंत, उत्तर भारतीय मोर्चा के उत्तर मध्य मुंबई,जिला अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, कालीना मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे,उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, अवध नारायण सिंह, प्रवक्ता अजय सिंह , कृपा शंकर पांडे, राम यादव, सिद्धार्थ शर्मा, अखिलेश सिंहआदि का समावेश रहा। कृपाशंकर सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए गणेश दर्शन कराया।
0 Comments