अखंड क्षत्रिय समाज संस्था ने किया कृपाशंकर सिंह तथा बंशराज सिंह का सत्कार | Khabare Purvanchal

नालासोपारा।  अखंड क्षत्रिय समाज संस्था के तत्वावधान में अपने दो संरक्षकों नवनियुक्त महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह तथा नालासोपारा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ठाकुर विद्या मंदिर के प्रबंधक बंशराज सिंह के उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लाॅक प्रमुख निर्वाचित होने पर  उनकी राजनीतिक सफलता के लिए बालाजी हॉल, नालासोपारा पूर्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर उमेश नाईक, जेपी सिंह, नागेंद्र तिवारी, राकांपा नेता  अखिलेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह समेत तमाम गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम संस्था के सचिव सतीश सिंह, प्रभात सिंह, अशोक सिंह आशावादी, अवनीश सिंह की देखरेख तथा  कुँवर संजय सिंह के सशक्त मंच संचालन में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह अस्वस्थ होने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। संस्था के मीडिया प्रभारी श्री आर. पी. सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित ब्लाॅक प्रमुख बंशराज सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता का हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही, तथा नालासोपारा की अपनी शिक्षण संस्थाओं में संस्था के माध्यम से आए हुए बच्चों को विशेष सहूलियत देने का वादा किया। नवनियुक्त भाजपा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने दशहरा के शुभ अवसर पर 
संस्था को आईसीयू.एम्बुलेंस देने का वादा 
किया, तथा उपस्थित गणमान्यों ने क्षत्रिय भवन 
के निर्माण में भी सहयोग देने का वादा किया।
कृपाशंकर सिंह के आईसीयू.एम्बुलेंस देने 
की घोषणा पर उपस्थित जनसमुदाय ने करतल 
ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर लोक गायक  अमर सिंह रघुवंशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति 
से सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम की सफलता में उदय सिंह, आरडी सिंह, रवि सिंह, बिजेंद्र सिंह, भानु सिंह, जगत सिंह, विजयभान सिंह,
अमित सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments