भदोही। समाजसेवी अंकित पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा उन्हें आगामी 7 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।पत्रकार /समाजसेवी अंकित पाण्डेय ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के साथ इस महापर्व में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में मतदान राष्ट्रीय पर्व की तरह होता है। इसमें सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए। ताकि एक मजबूत सरकार का निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सर्वश्रेष्ठ संस्कार होता है, लोकतांत्रिक मूल्यों का संवर्धन तभी होगा जब मतदाता जाति, धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीयता की भावना से मतदान करें।उन्होंने कहा कि पहले करें मतदान फिर करे जलपान।क्योंकि यह पर्व राष्ट्र के लिए हैं।जिसमे सभी की भागीदारी है।
0 Comments