जौनपुर (उत्तर प्रदेश) आदर्श बजरंग जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक सदस्य तथा कस्बा रामपुर निवासी रामदुलार दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती सुदामा देवी का 14 जून 2022 दिन मंगलवार की शाम को निधन हो गया। श्रीमती सुदामा देवी धर्मपारायण और दयालु महिला थी। उनके निधन की खबर मिलते ही मुंबई से लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्रीमती सुदामा देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
0 Comments