प्रभाग क्रमांक 18 , पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजई होंगे बीजेपी प्रत्याशी : सुरेश सिंह



भायंदर। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही भाजपा जमीनी स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रही है। महापालिका के सभी वार्डों के प्रभारी युद्ध स्तर पर अपने काम में जुट गए हैं। प्रभाग क्रमांक 18 भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछली चुनाव में उसके सभी चारों प्रत्याशियों ने शानदार जीत प्राप्त की थी। पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को इस वार्ड का प्रभारी बनाकर उन्हें एक बार फिर सभी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी दी है। सुरेश सिंह इसके पहले उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में प्रभावशाली काम कर चुके हैं। सुरेश सिंह के अनुसार विधायक नरेंद्र मेहता तथा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में वे इस प्रभाग से भाजपा प्रत्याशियों को पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजई बनाने के लिए अपने साथियों के साथ कड़ी मेहनत करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस वार्ड से पार्टी को अभूतपूर्व जीत हासिल होगी। सुरेश सिंह के साथ सह प्रभारी अजय सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, सह प्रभारी कमलेश दुबे, जय शेटे, सरिता हरपले संगीता थकतौड़े, तेजस्विनी सिंह, रोहन दुबे , विवेक उपाध्याय, दीपा गांधी, विष्णु कांबले, प्रीती पाठक विंदू उपाध्याय कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments