भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका नगरसेवक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित नगरसेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा से रविवार 25 जनवरी 2026 को मुंबई महानगर के समाजसेवियों ने निजी कार्यालय भायंदर में शिष्टाचार मुलाकात किया तत्पश्चात पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करके आशीर्वाद दिया।शिष्टाचार मुलाकात में आगामी जनसेवा एवं समाजसेवा पर भी चर्चाएं हुई।उपस्थित समाजसेवियों में लालमन शर्मा भायंदर,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी भांडुप,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी खाररोड,प्रेमकुमार शर्मा (ट्रांसपोर्ट प्रबंधक - कांदिवली),शिवम् शर्मा चारकोप,अमन मोहनलाल शर्मा ठाकुर काम्प्लेक्स,कवि लेखक गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप कलवा ठाणे मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार टी.व्ही. 9 रमेश शर्मा के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए हौसला अफजाई किया जिनके स्नेह का फल उन्हें प्राप्त हुआ।रमेश मूलतः बड़ागांव वाराणसी के रहने वाले हैं जो महानगर मुंबई में विगत कई दसकों से रहते हुए जनसेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।
0 Comments