मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्रकार वार्ता के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज तक हो गई। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। किसी तरह हॉल से बचाकर मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने आप को बचाया। घटना रात आठ बजे दिल्ली रोड स्थित एक होटल की है। पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाकबड़ा के होटल में प्रेसवार्ता रखी गई थी। प्रेसवार्ता समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसी को बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। किसी तरह हाल से बचाकर मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने आप को बचाया।
इस हंगामे के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल गया। विवाद होने की जानकारी मिलते ही मझोला और पाकबड़ा थाना पुलिस के साथ ही मौके पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के साथ ही अन्य अधिकारी पहुंच गए। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0 Comments