बुद्ध पूर्णिमा पर मुंबई विश्वविद्यालय में कबीर विमर्श का लोकार्पण |Khabare Purvanchal

मुंबई: आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय संशोधन केंद्र, मुंबई विश्वविद्यालय के सौजन्य से प्रकाशित डॉ हूबनाथ पांडेय द्वारा संपादित कबीर विमर्श पुस्तक का आनलाइन लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता, मुंबई विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ बी एन गायकवाड ने की। माननीय उप कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय डॉ रवींद्र कुलकर्णी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए वर्तमान संदर्भ में कबीर विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रख्यात चिंतक तथा कवि प्राध्यापक दामोदर मोरे ने विश्व को बुद्ध की देन विषय पर विद्वतापूर्ण व्याख्यान दिया। 
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय संशोधन केंद्र की समन्वयक डॉ मनिषा करणे ने आयोजन की सार्थकता स्पष्ट करते हुए बुद्ध, आंबेडकर, कबीर के संयुक्त चिंतन के प्रभाव पर अपने विचार रखे।आयोजन की प्रेरणा और संकल्पना कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ राजेश खरात थे।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ गायकवाड ने संत कबीर के सामाजिक एवं आध्यात्मिक अवदान पर अपने विचार रखे।
मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के बुद्धिजीवियों, प्राध्यापकों तथा शोधार्थियों ने सहभाग लिया।

Post a Comment

0 Comments