मुंबई : चक्रवाती तूफ़ान के चलते विगत 17 मई को मुंबई के करीब डूबे पी–305 बार्ज जहाज में कार्यरत शिवकुमार मिश्र (55)का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित चकियां गांव के निवासी शिवकुमार मिश्र ,मैथ्यू कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। मिश्र के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बोरीवली में रहने वाले उनके परिवार के अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन जे जे अस्पताल जाकर पता लगा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि जहाज पर कुल 261 लोग सवार थे। इनमें से 186 लोगों को बचा लिया गया है। 66 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी भी गायब 9 लोगों की तलाश की जा रही है।
0 Comments