राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन | Khabare Purvanchal

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने राज भवन जाकर उनको बधाई दी और पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया। कृपाशंकर सिंह ने राज्यपाल को स्वस्थ और समृद्धिमय जीवन की शुभकामना दी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारी बारिश के बावजूद राजभवन आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया। मुंबई में हो रही भारी बरसात के चलते मुंबई के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने दूरध्वनी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बधाई देने वालों में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, परिश्रम के शिल्पकार एडवोकेट अखिलेश चौबे, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉक्टर किशोर सिंह, राहुल तिवारी आदि का समावेश रहा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने जन्मदिन पर महाराष्ट्र को जल्द ही कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments