समरस फाउंडेशन ने किया पूर्व विधायक बाबा दुबे का सम्मान | Khabare Purvanchal

जौनपुर: मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज महमदपुर गुलरा स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बदलापुर विधानसभा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे )का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र से बाबा दुबे का सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव ,पूर्व प्रधान दिनेश यादव ,अतुल चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडे, सरपंच कैलाश नाथ पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, प्रेम पूजन पांडे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के तहत बाबा दुबे इन दिनों विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। बाबा दुबे ने कहा कि आम लोगों का विश्वास ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments