सुरुचि समुद्र तट पर मृत अवस्था मे मिली 35 फिट लंबी व्हेल मछली






वसई : पश्चिम के सुरुचि बाग के समीप बेनापट्टी तट पर मंगलवार की शाम 35 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी एक व्हेल मछली मृत अवस्था में पाई गई है। खबर लगते ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक एकत्र हो गए। मौके पर पहुँचकर पुलिस , वन विभाग , वसई विरार मनपा अधिकारियों ने मृत व्हेल का पंचनामा कर उसकी कोशिकाओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक व्हेल के शरीर पर घाव के निशान पाए गए है। बुधवार को मनपा के सहयोग से मछली को समुंद्र के किनारे दफनाया दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्हेल के मौत का कारण का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले जुलाई 2019 में पालघर जिले के समुद्र तट पर 40 फुट लंबी व्हेल मृत अवस्था मे पाई गई थी।



 

Post a Comment

0 Comments