धारदार हथियार से जानलेवा हमला 7 लोगो पर केस दर्ज

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेल्हार क्षेत्र में रूम विवाद को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। इस हादसे में एक 41 वर्षीय शख्स घायल हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी निवासी अनिलकुमार केवलधार गिरी (41) नामक रियल स्टेट एंजेट का पेल्हार डोंगरपाड़ा क्षेत्र में आरोपित से रूम को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान आरोपित ने गिरी के ऊपर हमला कर दिया। इस हादसे में गिरी को गम्भीर चोट लगी । उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरी की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस ने वाहीद खान,सलीम,इस्त्राईल,अशरफ,इसलाम,सलीम का लड़का सहित एक अन्य के खिलाफ धारा 326,146,148,149,504,506,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। सम्बंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।





 

Post a Comment

0 Comments