मुंबई : सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा की अद्वितीय प्रतिभा को एक फिर सम्मानित किया गया। मुंबई के एक सुप्रसिद्ध संस्था कोको हाई और हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंड़िया द्वारा श्रीमती मंजू लोढ़ा को आइकॉनिक गोल्ड़ अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया।
मुंबई के एक पांच सितारा हॉटल में आयोजित इस समारोह में समाजसेवा, अध्यात्म, कला व फिल्म आदि विविध क्षेत्र से जुड़े अतिप्रतिष्ठित लोगो सम्मानित किया गया। उनमें सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा, अध्यात्म गुरू श्री सदगुरू जी महाराज, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू आदि प्रमुख थे।
इस सम्मान के लिए सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा ने संस्था तथा उसके पदाधिकारियों का आभार माना।
0 Comments