विरार : स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत पूर्व के मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग पर अज्ञात वाहन ने
बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक 33 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पश्चिम के बोलिंज निवासी सिद्धेश नामक शख्स अमन पांडे (30) के साथ बाइक से घटना की सुबह 7 बजे के आसपास मुंबई की तरफ जाने के लिए निकले। उनकी बाइक जैसे ही मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग के कोपर ब्रिज के पास पहुँची। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।इस हादसे में सिद्धेश की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अमन गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्बन्धित मामले में पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
0 Comments