मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए मुंबई भाजपा के महामंत्री तेजतर्रार युवा चेहरा संजय उपाध्याय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संजय उपाध्याय को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने पर उत्तर भारतीय समाज ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ,जे पी नड्डा ,देवेंद्र फडणवीस ,चंद्रकांत पाटील तथा मंगल प्रभात लोढ़ा का आभार माना है।उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, महामंत्री राम यादव, महामंत्री बलवंत वर्मा,एडवोकेट लाल बहादुर यादव, नगरसेवक मदन सिंह ,नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे,अरविंद यादव, रवि मिश्रा, बृजेश तिवारी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए संजय उपाध्याय के शानदार जीत की कामना की है।
0 Comments