मुंबई। चांदिवली के सफेद पुल स्थित ईडन स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार अनिल गलगली मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
अनिल गलगली ने कहा कि विश्व में हिंदी बोलने वाले,समझने वाले और पढ़ने वालों की संख्या बढ़ रही हैं। आज हिंदी के साथ राज्य की राजभाषा भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान होगा उतना व्यक्ति समृद्ध माना जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि नायर, सचिव संध्या नायर, सुनील गेलड़ा जैन, ट्रस्टी राहुल नायर, प्रिंसिपल जगदीश कुंभार , रवींद्र द्विवेदी, अंकुश पवार, शादाब अहमद, सबीना इब्राहिम, गीता दुबे, श्रावणी देसाई, सना कोंडकरी, प्रिया सिंघवी , प्रीति पोद्दार, रीना त्रिपाठी, धनराज पाटिल, स्मृति अमीन, कल्याणी गोली, वृंदा आशेर, प्रदीप कुमार गुप्ता, जियालाल यादव, प्रदीप कुमार चौधरी, प्रसन्ना नायडू, सुखसागर तिवारी, अमित कुमार पांडे, नितिन जगदाले, नलिनी राय, पूनम धनवड़े, कविता परब उपस्थित थे।
0 Comments