मुंबई। महानगर मुंबई सुप्रसिद्ध,कलमकार,उपन्यासकार लेखक, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री,महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत डॉ दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास बल्लव को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। यह सम्मान मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ में प्रदान करेंगे।उक्त सम्मान के घोषणा की सूचना मुंबई महानगर के साहित्यिक मंच भारतीय जनभाषा प्रचार समिति थाने, कल्याण शहर की विभिन्न साहित्यिक संस्थाएं,अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं साहित्यकारों को जब पता चला तो सभी ने डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उक्त खबर मुंबई महानगर के कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी।
0 Comments