नवविवाहिता हत्या की गुत्थी सुलझी
6 घंटे के अंदर ही हत्यारे को किया गिरफ्तार
विरार, विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत डिटेक्शन ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने एक नवविवाहिता हत्या की गुत्थी 6 घंटे के अंदर ही सुलझा ली। और हत्यारे को धरदबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया कांबले (24) की शादी 21 अक्टूबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद से वह पूर्व के मनवेलपाड़ा क्षेत्र के कारगिर नगर स्थित जय तुलजा भवानी अपार्टमेंट में अपने पति के साथ रहती थी। घटना के दिन यानी शुक्रवार की रात्रि उसका पति काम पर घर से बाहर गया हुआ था। शनिवार की सुबह जब वह काम से वापस घर आया तो रूम का ख़ौफ़नाक मंजर देखकर चकित रह गया। रूम में प्रिया के हाथ की नश कटी व नग्न अवस्था में खून से लथपथ मृत अवस्था मे चादर से लपटी हुई है। उसने इस घटना की सूचना तत्काल विरार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गयी। डिटेक्शन ब्रांच की मेहनत रंग लायी। और वारदात के मात्र 6 घंटे बाद ही प्रिया के हत्यारे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मृतक प्रिया कांबले से कुर्ला निवासी हसन मालिक प्यार करता था। शादी होने के बाद से वह प्रिया से नाराज चल रहा था और उससे बदला लेना चाहता था। मौका मिलते ही उसने प्रिया कांबले की हत्या कर दी।
0 Comments