पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने किया क्राइम फेस के दीपावली विशेषांक का विमोचन


भायंदर। हिंदी साप्ताहिक ' क्राइम फेस ' समाचार-पत्र के  ' दीपावली विशेषांक ' का विमोचन दीपावली के पावन पर्व पर भायंदर स्थित ' कलाकर निवास ' में  पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने किया। इस पत्र के प्रखर संपादक सुभाष पांडेय हैं। साथ ही उत्तरप्रदेश के गोंडा जनपद से पधारे हिंदी दैनिक ' राष्ट्रीय सहारा ' के वरिष्ठ पत्रकार सियाराम पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने ' क्राइम के पत्रकार ' सुभाष पांडेय द्वारा ' पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुवे भूरि-भूरि प्रशंसा की। ' पिछले तीन दशकों में सतत पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से भुमिका निभा रहे हैं। ' क्राइम फेस ' के इस दीपावली अंक में लेख, कविता, पौराणिक गाथाओं के साथ-साथ ज्ञानवर्धन जानकारी देने से अंक सराहनीय हो गया है। देश की माटी से जुड़े निर्लिप्त साहित्यसेवी पंडित मुरलीधर पांडेय के जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। इस विशेषांक में विशेष रूप से ' गोंडा जिला का इतिहास, गोंडा जेल एवं क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, प्राचीन बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर की गाथा , कोलाबा के जाने-माने हस्ती कर्मठ समाजसेवक लालजी गुप्ता, हिंदीसेवी दिवंगत डॉ. शाकुन्तल पांडेय पर स्मरण-लेख, रोशनी का त्योहार प्रकाशपर्व दीपावली, अतिभौतिक सुख-सुविधा के कारण मानसिक त्रास आदि सारगर्भित लेखों का प्रकाशन किया गया है। पत्र की साजसज्ज़ा, छपाई बहुत ही सुंदर है। पंडित ब्रह्मदेव पंडित ने इस मौके पर सभी देशवासियों को दीपावली के पावन-पर्व पर शुभकामनाएं अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments