भायंदर।मीरा-भायंदर वार्ताहार संघ के पूर्व अध्यक्ष व भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी के पिता श्री राम लखन तिवारी (86वर्ष) का रविवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ,महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, मीरा भायंदर की महापौर ज्योत्सना हसनाले ,आयुक्त दिलीप ढोले, नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई, पत्रकार अनिल तिवारी ,पत्रकार चंद्रकांत दुबे ,पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए स्वर्गीय राम लखन दुबे की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
0 Comments