कांग्रेसियों की गंदी सोच का इलाज करेगी जनता– जयप्रकाश सिंह


मुंबई। कर्नाटक के विधायक के आर रमेश कुमार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेसी विधायक के बयान ने महाभारत के दुशासन को भी पीछे छोड़ दिया है। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाली विधानसभा में जिस समय कांग्रेसी विधायक केआर रमेश कुमार यह बयान दे रहे थे, उस समय विधानसभा में बैठे कांग्रेसी विधायक हंस रहे थे। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि बलात्कार जैसे शर्मनाक और घृणित अपराध को पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यह कह कर मजाक बनाया था कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं और अब कांग्रेस के एक विधायक , दुष्कर्म टाल न सको तो लेट कर आनंद लो, कहकर बलात्कार जैसे गंभीर और घृणित अपराध को मनोरंजन बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गंदी सोच का इलाज जनता खुद करेगी।

Post a Comment

0 Comments