पालघर, मनोर पुलिस स्टेशन अंतर्गत गौमांस तस्करी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह तड़के पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है| गिरफ्तार गौमांस तस्कर को कोरोना हुआ था| उसका उपचार पालघर कोरोना केंद्र से किया जा रहा था, इस दरम्यान पुलिस उसके हाथ में हथकड़ी नहीं लगायी हुई थी| ज्ञात हो कि गत दिनों पूर्व मनोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गौमांस तस्करी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था| गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में केलवे सागरी पुलिस स्टेशन में रखा गया था| इसके से एक आरोपी कोरोना पॉजेटिव पाया गया था| उसका उपचार पालघर कोरोना केंद्र से किया जा रहा था| इस बीच आज सुबह आरोपी पुलिस धता देते हुए फरार हो गया| जिले के पुलिस विभाग में यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि न्यायिक हिरासत में पुलिस कस्टडी के दौरान गौमांस का आरोपी फरार हो गया है| आरोपी के फरार होने का पता चलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है|
0 Comments