नयी दिल्ली, दक्षिण चीन समुद्र से लेकर लद्दाख तक नजर रखने के लिए चीन को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है| दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपिंस ने भारत के साथ विश्व सबसे तेज सुपरसोनिक एंटीशिप क्रूज मिसाइल “ब्रह्मोस” डील की मान्यता दिया है| ये संपूर्ण मिसाइल करार कुल ३७४.९ दसलाख डालर्स का होगा | इस विषय को लेकर जल्द ही दोनों ही देशों के बीच एक करार होने वाला है| ब्रह्मोस मिसाइल यह पहली विदेशी डील है| विशेष अर्थों में फिलीपिंस एक अमेरिका मित्र देश है और चीन के खिलाफ एक बड़ी तैयारी को लेकर भारत और रशियन की संयुक्त निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल एक सशक्त माध्यम है| ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चीन का दूसरा पड़ोसी देश वियतनाम भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल के लिए करार कर सकता है| उक्त करार को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है| इंडोनेशिया और कई खाड़ी के देशों ने भी ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए उत्सुकता दिखाई है| ब्रह्मोस एरोस्पेस ये भारत-रसियन की संयुक्त उपक्रम है, जो सुपरसोनिक क्रूज प्रक्षेपण तैयार करता है, जिसकों पनडुब्बी, जहाज, विमान और जमीन पर सफल प्रेक्षण किया जा सकता है|
0 Comments