नागरिक विकास पार्टी द्वारा मुफ्त आर्युवेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

 
वसई : नागरिक विकास पार्टी द्वारा नागरिकों के स्वास्थ को लेकर मुफ्त आर्युवेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है| पार्टी की ओर से स्थानीय नागरिकों के लिए आयोजित यह मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार, ०९ जनवरी को सुबह १०.०० बजे से सायं ५.०० बजे तक किया जायेगा| यह आयोजन “दी फेमली फिजिसीयन मल्टीस्पेशलिस्ट क्लिनिक” टोमिना हाइट्स, ग्राउंड फ्लोर एवरशाइन, गोखिवरे रोड, वसई (पूर्व) में किया जायेगा | मुफ्त आर्युवेद चिकित्सा शिविर में आर्युवेद दवा, परामर्श, शुगर, हड्डी, ईसीजी, आँख, ब्लड, एक्स-रे सोनोग्राफी और सीटी स्कैन २डी ईसीएचओ आदि ५० प्रतिशत छूट के साथ जाँच की जाएगी | और जरूरत मंदों को मुफ्त में दवा भी वितरित किया जायेगा | इस शिविर में डॉ. सरवर आर. खान, डॉ. आयत एस. शेख, डॉ. असवारी ए. कंताले, डॉ. अजय दकचवाले और डॉ. आशतोष म्हात्रे की टीम भाग ले रही है| मुफ्त आर्युवेद चिकित्सा शिविर में नागरिकों से आह्वान करते हुए एनविपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग भाग लेकर शिविर की सेवाओं का लाभ लें। और मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखें।

Post a Comment

0 Comments