वसई-विरार शहर महानगर पालिका में अतिरिक्त आयुक्त ही संभालेंगे आयुक्त का पदभार

 
विरार:  वसई-विरार शहर महानगर पालिका में पदोन्नती और ट्रांसफर का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| फ़िलहाल वविश मनपा में अतिरिक्त आयुक्त ही मनपा आयुक्त के अतिरिक्त कार्यभार संभालने का कयास लगाया जा रहा है| गत दिनों पहले वसई-विरार शहर महानगर पालिका के आयुक्त डी.गंगाथरन का ट्रांसफर मंत्रालय में मुख्यसचिव के अधीनस्थ सहसचिव के पद पर किया जा चुका है| पालिका के अतिरिक्त आयुक्त संतोष देहेरकर को पदोन्नत करते हुए ठाणे जिला प्रशासन अधिकारी पर ट्रांसफर किया गया है| यह आदेश ३ जनवरी २०२२ को जारी किया जा चुका और ४ जनवरी २०२२ तक मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संतोष देहेरकर को ठाणे जिला प्रशासन अधिकारी के पदभार का कार्यभार संभालकर प्रशासन को सूचित करना होगा| वही दूसरी ओर महाराष्ट्र शासन (नगर विकास विभाग), मंत्रालय की ओर से वसई-विरार शहर महागनर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त और आयुक्त के पदभार को भरने के लिए अजिंक्य बगाडे को अतिरिक्त आयुक्त का पदभार दिया गया है| अजिंक्य बगाडे , अपर सचिव (वर्तमान में उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे) | उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र अधिनियम की धारा ३९-अ के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त के रूप वसई- विरार शहर महानगर पालिका के पद पर कार्य करने की नियुक्ति की गयी गयी है| प्रशासन की ओर से यह आदेश ३ जनवरी २०२२ को जारी किया गया है, जिसकी प्रति अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय मुंबई, वसई-विरार शहर महानगर पालिका के महापौर और आयुक्त सहित अजिंक्य बगाडे, अपर सचिव(प्रति नियुक्ती- उपायुक्त, वसई विरार महानगर पालिका) को जारी किया गया है| ट्रांसफर की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मंत्रालय, मुंबई सहित सभी उपमुख्यमंत्री तथा अन्य विभागों को भेजा गया है|

Post a Comment

0 Comments