निर्माणाधीन वर्सोवा पुल : (एनएचएआय) ने मार्ग को किया डायवर्ट


मुंबई से वसई - अहमदाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के मार्ग ३ दिनों के लिए बदला   

वसई, मुंबई- अहदाबाद मार्ग वर्सोवा जक्शन स्थित नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआय) की ओर नए उड्डयान पुल का निर्माण कार्य चालू किया गया है| वर्सोवा चौक के मध्य व्हेईक्युलर अंडरपास (व्हीयूपी) का निर्माण कार्य के लिए वर्सोवा चौक के मध्य मुंबई से गुजरात जाने वाले एक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में आने-जाने वाले वाहनों दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा| वाहनों होने वाली दिक्कतों को दूर करने व उसके पर्याय को जल्द से जल्द दूर करना नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया की सबसे पहली प्राथमिकता होगी| इसके लिए जल्द से जल्द व्हेईक्युलर अंडरपास के आगे के कार्य पूर्ण करना है| और भविष्य में आने वाली समस्याओं देखते हुए एन.एच.ए.आय.ला. की ओर से ३ जनवरी सुबह ८.०० बजे से ५ जनवरी २०२२ की रात्रि ८.०० बजे तक यानी ३ दिन के लिए वर्सोवा नाका स्थित मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने तक वाहनों के लिए बंद किया है| नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर इस बीच मुंबई से वसई, पालघर और गुजरात जाने वाले वाहनों के लिये वर्सोवा नाका के पास से इंडियन आयल पेट्रोलपंप के आगे से महामार्ग की ओर से पुराने घोडबंदर के मार्ग का चालू किया है| इसी तरह मुंबई से ठाणे, नाशिक और पुणे जाने वाले वाहनों के लिए वर्सोवा नाके के पास से इंडियन आयल पेट्रोलपंप के सामने से डायवर्सन रोड की ओर जाने का मार्ग बनाया है| दोनों ओर के वाहनों वर्सोवा चौक के पास क्रमश: वाये और दायें भाग से आने व जाने वाले वाहनों को पास किया जायेगा| इसलिए वाहतूक पुलिस की ओर से नागरिकों और वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि काशिमिरा की ओर से वर्सोवा नाका के आगे जाने के मार्ग को ३ दिन के लिए बंद किया गया है और इसके लिए पर्याय मार्ग का उपयोग किया जाये| इसके लिए वाहन चालकों को दिशा निर्देशक बोर्ड की लगाये गए हैं| पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से आह्वान किया है कि महामार्ग के निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए नियमों का पालन करते हुए वाहतुक पुलिस के दिशा निर्देश का पालन करें|

Post a Comment

0 Comments