हल्दी कुंकु में 400 महिलाओं को बुलाकर राम यादव ने दिखाई ताकत


मुंबई। मुंबई महानगरपालिका का चुनाव भले घोषित नहीं किया गया हो ,परंतु चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही हैं। दहिसर के गणपत पाटील नगर की गली नंबर 10 में उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा उनकी धर्मपत्नी झोपड़पट्टी जनता मोर्चा मुंबई की सचिव रेखा राम यादव द्वारा आयोजित हल्दी कुंकु में करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। हल्दी कुंकु कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की शिरकत ने विपक्षी पार्टियों को भी हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता मिश्रा ,सुमन मिश्रा,विद्यावती गिरी,पुष्पगिरी, प्रमिला यादव, नीतू विश्वकर्मा, सरोज शाह ,मोदी आंटी,लक्ष्मी गुप्ता, सुमति राजभर ,चंदा विश्वकर्मा, लक्ष्मी मंडल,रुणा साहनी तथा अन्य महिला कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments