मीरा भायंदर शहर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने उमाशंकर तिवारी


भायंदर।  उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रिय चेहरा पंडित उमाशंकर तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने मीरा भायंदर शहर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने श्री तिवारी को नियुक्ति पत्र देकर उम्मीद जताई कि पंडित उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा और मजबूत होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट नगरसेवक एड रवि व्यास, जिला संगठन महासचिव अनील भोसले ,महासचिव  अजय कुमार सिंह ,भाईंदर पुर्व मंडल अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह वत्स, जिला के कोषाध्यक्ष नगर सेवक सुरेश खंडेलवाल,मंडल प्रभारी नगर सेवक मदन उदित नारायण सिंह, गजानन भोईर, मंडल संयोजक संतोष तिवारी ,गीरधर सिंह , संजय इंदोरिया , रवि शुक्ला , अद्धया प्रसाद शुक्ला,संदीप तिवारी , इंदु सिद्धिकी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments