भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास के निर्देश एवं युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा) के नेतृत्व में भायंदर पूर्व युवामोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह के सुपुत्र राहुल सिंह को मंडल महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही लोकेश कर्नम को मंडल सचिव, शुभम त्रिपाठी को सोशल मीडिया हेड, और मंगल गुप्ता को मंडल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी जिम्मेदारी क्षेत्र के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, रोहिदास पाटिल, मीना यशवंत कांगणे के मार्गदर्शन में की गई है। राहुल सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों एवं अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मंडल में ,भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए समर्पित भावना से काम करेंगे।
0 Comments