युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच से नवगीतों की बही रसधार


मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 18 फरवरी 2022 को काव्य महोत्सव कलमकार महासंगम 2022 का 16 वां एपीसोड के साहित्यकारों के नवगीतों से ओतप्रोत होकर संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लखनऊ से राम अवतार पंकज ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुमार वर्मा कौशल उपस्थित थे।विशेष अतिथि के रूप में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से तुलेश्वर कुमार सेन एवं मुंबई से गीतकार माता प्रसाद शर्मा उपस्थित थे। इस काव्य महोत्सव की विशेषता लोकगीतों एवं नवगीतो ने ली।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की फुलझड़ियां छोड़ी।मंच का सफल संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने अपनी मुक्तक छंद पढ़ते हुए किया।पटल पर हजारों की संख्या में श्रोता साहित्यकार उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक युवा शक्ति विकास द्विवेदी,राष्ट्रीय अध्यक्षा जया द्विवेदी,मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र, संयोजन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments