मुंबई। आर मध्य विभाग, एम. पी .एस.पोईसर हिंदी शाला क्र.1, सुमेरनगर , बोरिवली (पश्चिम)
आर/ मध्य विभाग में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग से राजेंद्र लोखंडे तथा महेंद्र खंबाळे ने आपदा प्रबंधन के बारे मे शिक्षको व शालेय कर्मचारी को मार्गदर्शन किया। तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका अग्निशमन दल के अधिकारी अभिजीत सोनावणे ने अग्नी सुरक्षा के बारे मे मार्गदर्शन किया। शाला के सभी कर्मचारियों ने प्रात्यक्षिक के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठाया यह प्रशिक्षण शाला कर्मचारियों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण तथा लाभदायक रहा। शाला की मुख्याध्यापिका गीता कनवजे ने उपस्थित सभी मान्यवरोंका इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के लिए आभार प्रकट किया।
0 Comments