मुंबई के उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र का जौनपुर में अभिनंदन


जौनपुर। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र का आज जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में अभिनंदन किया गया। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे ने श्री मिश्र का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अमर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि अशोक मिश्र जनपद जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित नखतपुर गांव के मूल निवासी हैं। मुंबई महानगरपालिका में एक शिक्षक के रूप में अपनी पारी शुरू करने वाले अशोक मिश्र आज अपनी कर्मठता के चलते उपशिक्षणाधिकारी पद पर पहुंचकर जौनपुर का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments