मुंबई।कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आदर्श शिक्षक सेवा संघ का वार्षिक अधिवेशन 12 फरवरी, शनिवार ऑन लाइन गूगल मीट पर लिया गया।करीब 65 से अधिक शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारी इस अधिवेशन में जुड़े। अधिवेशन की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई और दोपहर 1-30 बजे खत्म हुआ।सबसे पहले स्व.अजय राधेश्याम गुप्ता और स्व. लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी गई। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के संस्थापक व अध्यक्ष राजेश सिंह, शिक्षक सेना मुंबई के अध्यक्ष श्री अजीत यशवंतराव चव्हाण ,नेशनल कांग्रेस पार्टी के गणेश मुले पाटिल आदर्श शिक्षक सेवा संघ के उपाध्यक्ष हरिनाथ सिंह मुंबई अध्यक्ष संजय पाल नागपुर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश हेडाऊ, नांदेड जिला अध्यक्ष जगन्नाथ ज्ञानोबा मुंडे ,,ठाणे जिला उपाध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय,प्रचार मंत्री अनिल एन. सिंह ,मित्र विपुल दुबे, संघटन मंत्री पारसनाथ यादव, ठाणे महासचिव सुशील दुबे , मित्र आनंद दुबे , ठाणे जिल्हा सचिव श्री नित्यानंद उपाध्यायजी , सदस्याश्रीमती अनामिका संखे, सदस्या श्रीमती डोरथी लूस्बो , सहसचिव महाराष्ट्र अखिलेश सिंह .मनपा सचिव भानु प्रताप खैरवार , महासचिव महाराष्ट्र डॉ. निलेश सिंह कार्यकारिणी सदस्य जयसिंग रामचंद कदम, अजय तिवारी, मंगल देव तिवारी, ठाणे उपाध्यक्ष जंगबहादुर एच. सिंह, नवी मुंबई मनपा अध्यक्ष धर्मेन्द प्रजापति ने सभा को संबोधित किया ।सभी लोगों ने सबसे पहले स्व. अजय राधेश्याम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार रखें ।इस अधिवेशन में आदर्श शिक्षक सेवा संघ के सभी पदाधिकारी हमारे सभी महासचिव ,उपाध्यक्ष ,सहसचिव, संगठन मंत्री ,प्रचार मंत्री सलाहकार समिति के सदस्य, महिला विभाग प्रमुख , कार्यकारिणी सदस्य, मुंबई , थाने नवी मुंबई , पालघर , नागपुर अहमदनगर, औरंगाबाद ,जलगांव नासिक ,परभणी ,नांदेड, सोलापुर ,टिटवाला ,अंबरनाथ कल्याण, भिवंडी की पूरी टीम और मुंबई और अन्य जिलों में रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह और मुंबई के अध्यक्ष संजय पाल ने ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस अधिवेशन में सभी लोगों ने आदर्श शिक्षक सेवा संघ के संस्थापक व अध्यक्ष राजेश कुमार एन. सिंह को 2024 में होने वाले मुंबई शिक्षक आमदार के चुनाव में आदर्श शिक्षक सेवा संघ की तरफ से लड़ने का प्रस्ताव दिया। राजेश सिंह ने प्रस्ताव पर उचित निर्णय लेने के लिए कुछ समय माँगा है।
0 Comments