भाजपा के मीरा भायंदर मीडिया प्रभारी बने महेंद्र पांडे


भायंदर। मीरा भायंदर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र पाण्डेय को भाजपा मीरा भाईंदर जिला शहर(उ.भा.मो.) का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।साथ ही कमलेश दुबे को महामंत्री,संदीप त्रिपाठी को भाजपा (उ.भा.मो.) जिला उपाध्यक्ष,गौरी शंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष,पंकज सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।महेंद्र पाण्डेय यशोभूमि समाचार पत्र मुम्बई के मीरा भाईंदर के वरिष्ठ संवाददाता भी है एवं भाजपा मीरा भाईंदर से पिछले १० वर्षों से जुड़े हुए है एवं संघ के विचार धारा पर चलने वाले कार्यकर्ता रहे हैं। मीरा भाईंदर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा मीरा भाईंदर जिला शहर अध्यक्ष रवि व्यास,भाजपा (उ.भा.मो.)जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह,समाज सेवी रत्नाकर मिश्रा,लीगल सेल जिला अध्यक्ष डी.के.पाण्डेय,राजेश मिश्रा,नरसिम्हा ग्रुप के संस्थाक अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच उपरोक्त पद दिया गया। उपरोक्त पद देने पर जिला अध्यक्ष रवि व्यास ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जबाबदारी बखूबी निभाएंगे। उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह ने जिला अध्यक्ष को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments